फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two smugglers buying charas from Himachal arrested

Panipat News: हिमाचल से चरस खरीदकर ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers buying charas from Himachal arrested
पानीपत। हिमाचल से चरस तस्करी के दो आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को टीम ने जीटी रोड सेक्टर-18 मोड़ से आरोपियों नीशू उर्फ निशांत निवासी फिरोजपुर बांगर सोनीपत व शिवम निवासी शादीपुर अलीगढ़ यूपी से बेलेनो कार व 700 ग्राम चरस बरामद की है। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सेक्टर-18 मोड़ पर थी। टीम को सूचना मिली कि दो युवक ग्रे रंग की एक बेलेनो कार में मादक पदार्थ लेकर करनाल की तरफ से आ रहे हैं। टीम ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। सेक्टर-18 कट के सामने जीटी रोड पर नाकाबंदी कर एक कार को रोक लिया। जिसमें दो युवक नीशू और शिवम सवार थे। पुलिस ने तलाशी ली तो कार की ड्राइवर सीट के नीचे रखे कपड़े के थैले से 700 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हिमाचल से कम दाम में चरस खरीदकर सोनीपत और दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र में बेचते थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed