फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two smugglers arrested with 180 kg hemp leaves brought for smuggling

तस्करी के लिए लाई गई 180 किलो गांजा पत्ती के साथ दो तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 180 kg hemp leaves brought for smuggling
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Panipat
ट्रक में रसायन से भरे ड्रमों के बीच छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 180 किलो गांजा पत्ती सहित दो आरोपियों को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 9 लाख रुपये है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम से गांजा पत्ती लेकर आए थे।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि सोमवार को टीम सिवाह निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इस दौरान चौटाला रोड पर खड़े ट्रक पर दबिश देकर ट्रक सहित बुलेट कुमार निवासी मौथाहारामपुर, छपरा, बिहार और रवि निवासी ज्वाहरा, सोनीपत को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर रसायन के ड्रमों के बीच रखे तीन ड्रम से गांजा पत्ती बरामद हुई। इसका वजन 180 किलो पाया गया। आरोपियों ने आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम से तस्करी कर इसे लाने का खुलासा किया। केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed