{"_id":"695971003c2514e8890ef42f","slug":"two-members-were-outside-uproar-over-ward-2-being-reserved-for-sc-women-panipat-news-c-36-1-amb1003-155797-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाहर थीं 2 सदस्य, वार्ड-2 एससी महिला आरक्षित होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाहर थीं 2 सदस्य, वार्ड-2 एससी महिला आरक्षित होने पर हंगामा
Sun, 04 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आखिरकार नगर निगम के वार्डों को आरक्षित करने पर मुहर लग गई। एडहॉक कमेटी सदस्यों के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय में शनिवार शाम को वार्डों को आरक्षित किया गया।
इन वार्डों को आरक्षित करने के लिए 9 पर्चियां डाली गईं। सबसे पहले तीन आरक्षित वार्ड-2, 7 और 10 में से महिला आरक्षित करने के लिए ड्रा निकाला गया, उसी दौरान वार्ड नंबर दो आरक्षित हो गया। इससे बैठक में हंगामा हो गया।
यह तब हुआ, जब इन वार्डों में से महिला वार्ड को आरक्षित किया जा रहा था, उस दौरान एडहॉक कमेटी सदस्य अर्चना छिब्बर और मोनिका मल बैठक से बाहर आ गए थे, इसी बीच ड्रा निकल गया, जैसे ही मोनिका मल अंदर पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में ड्रा निकालने पर एतराज जताया। इसको लेकर मोनिका मल और मेयर प्रतिनिधि संदीप सचदेवा में तल्खी बढ़ गई। यहां तक कि मेयर प्रतिनिधि संदीप सचदेवा ने कोर्ट में जाने तक की बात कह दी, हालांकि कुछ समय बाद मामला शांत हो गया और बाकी वार्डों के भी ड्रा निकाले गए। वहीं, बैठक में डीसी के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम दर्शन कुमार अध्यक्ष रहे। बैठक में नगर निगम मेयर प्रतिनिधि संदीप सचदेवा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशक के प्रतिनिधि दीपक सूरा, नगर निगम आयुक्त के प्रतिनिधि संयुक्त आयुक्त पुनीत शामिल रहे। इसके साथ ही एडहॉक कमेटी सदस्य सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद हितेश, अर्चना छिब्बर, मोनिका शामिल रहे। कांग्रेस पार्षद मिथुन वर्मा का वार्ड बीसी-बी महिला- पेज-2