फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two killed, two injured in two road accidents

दो सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in two road accidents
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन दोस्तों को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल एक युवक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक को स्विफ्ट कार चालक ने कुचल दिया।
विज्ञापन

यूपी के गाजीपुर के गांव बीरपुर निवासी विनोद ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई पप्पू था। गत 18 अक्तूबर की रात पप्पू नांगल खेड़ी निवासी भतीजे संतोष के पास गया था। वह नांगल खेड़ी बस अड्डे पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच एक स्विफ्ट कार चालक आया और पप्पू की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान 19 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। गत 20 अक्तूबर की देर रात परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में यूपी के जिला आंबेडकर नगर निवासी विवेक ने बताया कि वह हाल में पानीपत के गांव निंबरी में रहता है। गत 19 अक्तूबर को वह राहुल और राज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर फैक्टरी से अपने घर जा रहा था। जब वह गांव जालपाड़ बस अड्डा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से बाइक चालक राहुल को गंभीर हालत के चलते प्रारंभिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचाराधीन राहुल की 20 अक्तूबर की रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed