{"_id":"6280136e664c641bfa18bcc0","slug":"two-incubation-centers-opened-in-the-district-technical-training-will-be-given-to-the-students-panipat-news-knl108215451","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुले दो इंक्यूबेशन केंद्र, विद्यार्थियों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षणण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुले दो इंक्यूबेशन केंद्र, विद्यार्थियों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षणण
विज्ञापन
पानीपत। शिव नगर स्थित राजकीय स्कूल में बनाया गया रिटेल लैब इंक्यूबेशन सैंटर।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा विभाग ने जिले के दो स्कूलों में इन्क्यूबेशन केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों पर विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिवनगर के राजकीय स्कूल के केंद्र में इसकी शुरुआत हो गई है जबकि सिवाह के राजकीय स्कूल में बने केंद्र की शुरुआत मई के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। इन केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने और उद्घाटन समारोह की तैयारी करने के लिए एक-एक लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है।
सहायक परियोजना संयोजक रमेश चहल ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी मिल सके, इसके लिए समग्र शिक्षा विभाग ने जिले के दो स्कूलों में इन्क्यूबेशन केंद्र खोले हैं। उन्होंने कहा कि इन्क्यूबेशन केंद्र शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। विशेष बात यह है कि जिस स्कूल में जिस पाठ्यक्रम की कार्यशाला बनाई जाएगी, वहां अन्य स्कूलों में वह पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थी भी केंद्र पर आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों इंक्यूबेशन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची जा चुकी हैं।
इन्क्यूबेशन केंद्र पाठ्यक्रम
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवनगर - रिटेल ट्रेड
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिवाह - आईटी ट्रेड
9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रम
सहायक परियोजना संयोजक ने बताया कि समग्र शिक्षा विभाग ने नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक विषय के रूप में विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। साथ ही नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अधिकारियों ने स्कूलों में इन्क्यूबेशन केंद्र खोलने की मांग मुख्यालय से की थी। जिले में चार केंद्र शुरू होने जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में ऑटोमोबाइल, प्लंबर, कृषि और पर्यटन पाठ्यक्रम शुरू कराने की मंजूरी मांगी गई है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले के दो स्कूलों में इन्क्यूबेशन केंद्र खोले गए हैं। दोनों केंद्रों पर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें से 70 हजार रुपये मशीनों और अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। जबकि 30 हजार रुपये केंद्र के उद्घाटन की तैयारी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
- रमेश चहल, सहायक परियोजना संयोजक, पानीपत।