फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends attacked in dispute over child injured by a bike

Panipat News: बाइक से बच्चा घायल होने के विवाद में दो दोस्तों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Two friends attacked in dispute over child injured by a bike
युवक पर हमला करते हुए हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की मोतीराम कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्चे के बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने के विवाद में आठ-दस युवकों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया गया। घटना के समय वे जिम से लौट रहे थे। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने मामले में अरशद और रितिक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
नूरवाला की मोतीराम कॉलोनी निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसके दोस्त याशु गुप्ता के तीन वर्षीय भतीजे को सुहेल ने बुलेट से टक्कर मार दी थी। बच्चे को चोट लगने के बाद सुहेल ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था। विजय का आरोप है कि इसके बावजूद सुहेल रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

बुधवार को विजय और याशु वधावा राम कॉलोनी स्थित जिम गए थे। बाहर निकलते ही सुहेल, साज्जू, अरशद, रितिक, वंशिक सैनी, सम्मी खान और पांच-सात अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर तहसील कैंप थाना प्रभारी बंशी लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वीरवार देर शाम अरशद और रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मौत होने पर पैसे खर्च कराने की दी धमकी
विजय ने शिकायत में आरोप लगाया कि सुहेल उसे बार-बार धमकी दे रहा था। उसने कहा था कि अगर बच्चा मर जाता तो वह उनके कितने पैसे खर्च करा देता। विजय के अनुसार, सुहेल ने यह भी कहा कि वह इतनी रकम पांच दिन में पूरी कर लेता। परिवार में शादी होने के कारण उसने उस समय माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed