फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends attacked by miscreants with rod, needle

दो दोस्तों पर बदमाशों ने किया रॉड, सुए से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two friends attacked by miscreants with rod, needle
पानीपत। श्रीराम चौक पर 11 बदमाशों ने मिलकर दो दोस्तों पर रॉड और बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। घायलों ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। एक युवक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं किला थाना पुलिस को पीड़ित ने मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

हनुमान कॉलोनी निवासी सदाम ने बताया कि वह अपने दोस्त सलमान के साथ गांव सिवाह गढ़ी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह श्री राम चौक से कुछ कदम आगे पहुंचे तो वहां पर 11 युवक खड़े मिले। जिन्होंने उसका रास्ता रोका और सलमान के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी राजीव, करण, जीतू और अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इतने में आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो करण ने बाजू पर डंडा मारा और आरोपी जीतू ने बाएं हाथ पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया। बचाने आए सलमान के साथ भी मारपीट की। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। किला थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed