फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two died due to drowning in Yamuna in Panipat

Panipat: यमुना में डूबने से दो की मौत, किशोर को बचाने गया अधेड़ भी डूबा, ज्येष्ठ में स्नान करने गए थे

Sun, 28 May 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 09:44 PM IST
सार

करीब 60 लोग ज्येष्ठ माह के रविवार को कोहंड से यमुना में स्नान करने आए थे। पुलिस ने दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Two died due to drowning in Yamuna in Panipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के करनाल के कोहंड निवासी एक किशोर सहित दो लोगों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। वे ज्येष्ठ माह के चलते रविवार को पानीपत जिले के सनौली घाट पर यमुना में स्नान करने गए थे। अधेड़ किशोर को बचाने के लिए यमुना में आगे गया था। गोताखोरों ने एक घंटे किशोर का शव निकाल लिया, जबकि अधेड़ को तलाशने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कोहंड निवासी काला (17) और ईश्वर (45) रविवार गांव के करीब 60 लोगों के साथ दो ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर ज्येष्ठ माह के रविवार को सनौली में यमुना स्नान के लिए गए थे। सभी यमुना में स्नान कर रहे थे। तभी काला स्नान करते गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो ईश्वर ने उसको बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जिससे ईश्वर भी गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि यमुना में वहां पर गड्ढा बना हुआ था। जिसमें किशोर काला और ईश्वर डूब गए। नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों की यमुना में तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे के बाद काला का शव मिल गया। ईश्वर की तलाश के लिए काफी मशक्कत की। उसका शव काफी देर बाद मिला। सनौली थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया।


अवैध खनन के चलते बने गहरे कुंडों
यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल ने कहा कि ठेकेदार यमुना में अवैध खनन करते हैं। इससे गहरे कुंड बन जाते हैं। यमुना में स्नान करने आए श्रद्धालु को इसका पता नहीं चल पाता। ऐसे में इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed