फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two-day training class for Assembly Extension officers started, CM could not reach

Panipat News: विधानसभा विस्तारकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, नहीं पहुंच पाए सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two-day training class for Assembly Extension officers started, CM could not reach
पानीपत। भाजपा का दो दिवसीय विधानसभा का विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को समालखा के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में शुरू हुआ। इसमें सभी 90 विस्तारक शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करना था, जबकि प्रदेशाध्यक्ष और प्रांत प्रचारक को तृतीय, चतुर्थ और अंतिम सत्र को संबोधित करना था।
विज्ञापन

भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, भारत भूषण मिड्ढा व राजकुमार शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मिड्ढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वागत उद्बोधन में संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने विस्तारकों को संगठन निर्माण के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का अपना दायरा होता है। वह इससे बाहर नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर विधानसभा विस्तारकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों पर केंद्रित होकर काम करें। उन्होंने कहा कि बूथ समिति निर्माण व पन्ना निर्माण में तेजी से काम किया जाए। इसके साथ उन्हें दायित्व का निर्वाह करना भी बताया जाए। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने द्वितीय सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग को साथ लेकर नीति के तहत काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रयास से देश मजबूत हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय है। वह एक दायरे में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होन हैं। हमें एकजुट होकर इस दिशा में काम करना होगा। लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed