{"_id":"6762c7265226064df6089d24","slug":"two-criminals-of-kaushal-chaudhary-gang-arrested-with-weapons-in-panipat-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: कौशल चौधरी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, शूटरों तक पहुंचाते थे हथियार, जेल में हुई दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: कौशल चौधरी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, शूटरों तक पहुंचाते थे हथियार, जेल में हुई दोस्ती
Wed, 18 Dec 2024 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 06:33 PM IST
सार
पानीपत पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कौशल गैंग के शूटरों को हथियार सप्लाई करते थे। आरोपियों पहचान राजीव उर्फ राजू निवासी गौच्छी गांव झज्जर व धीरज निवासी राजीव कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की विरोधी गैंग कौशल चौधरी गैंग को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो बदमाशों को पानीपत सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पानीपत के चौटाला रोड पर अपनी कार में बैठे में थे। इनको सीआईए-2 ने गुप्त सूचना पर पकड़ा। इनके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार लेकर कार में बैठे हैं। इन दोनों को सीआईए ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने इनसे कौशल गैंग के अगले टारगेट के बारे में पता करेगी। इसके अलावा हथियारों के मुख्य तस्कर के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने लघु सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 की टीम मंगलवार शाम को सिवाह बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर दो युवक कार में अवैध हथियार लेकर बैठे हैं। सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आरोपियों पहचान राजीव उर्फ राजू निवासी गौच्छी गांव झज्जर व धीरज निवासी राजीव कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई। राजीव फिलहाल गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में किराए पर रहता है। इनकी तलाशी लेने पर राजीव उर्फ राजू के पास से एक 30 बोर देसी पिस्टल व दो कारतूस मिले। धीरज के पास से देसी पिस्तौल मिली। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह कौशल चौधरी गैंग के लिए काम करते हैं। उनका मुख्य काम गैंग के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराना है। जैसे हथियार गैंग को चाहिए होते हैं, वैसे हथियार वह उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
दोनों की जेल में हुई थी दोस्ती
आरोपी राजीव उर्फ राजू पर झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम व दिल्ली में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व लूट की वारदातों के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी धीरज पर गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के तीन मामले दिल्ली में दर्ज हैं। दोनों आरोपी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। आरोपी राजीव उर्फ राजू सात माह पहले व आरोपी धीरज तीन माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। दोनों जेल में दोस्त बने थे। आरोपी राजीव वैग्नआर गाड़ी अपने भतीजे को कही जाने की बात कहकर लेकर आया था।
लॉरेंस बिश्नोई की जान का दुश्मन बना कौशल
कौशल चौधरी गुरुग्राम का बड़ा गैंगस्टर है। वह बंबहिया व नीरज बवाना ग्रुप से जुड़ा है। कौशल चौधरी पर लॉरेंस बिश्नोई के खास दोस्त विक्की मिंड्डूखेड़ा की हत्या का भी आरोप है। टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या के बाद कौशल चौधरी अपने विरोधी लॉरेंस बिश्नोई से हत्या का बदला लेना चाहता है। कौशल चौधरी गैंग इस वक्त प्रदेश भर में एक्टिव है। पुलिस की उसकी गैंग पर कड़ी नजर है।