{"_id":"648a3b38badde921ff003c64","slug":"two-child-marriages-stopped-in-colonies-of-matlauda-and-model-town-area-panipat-news-c-244-1-sknl1015-901-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मतलौडा और मॉडल टाउन क्षेत्र की कॉलोनियों में रुकवाए दो बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मतलौडा और मॉडल टाउन क्षेत्र की कॉलोनियों में रुकवाए दो बाल विवाह
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा और मॉडल टाउन क्षेत्र में पिछले पांच दिन में बाल विवाह निषेध अधिकारी ने दो बाल विवाह रुकवाए। दोनों ही मामलों में परिजन आयु के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद अधिकारी ने शादी पर रोक लगाई और उन्हें आयु के दस्तावेज के साथ सोमवार को कार्यालय बुलाया है।
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि 10 जून को सूचना मिली कि वीवर्स काॅलाेनी में नाबालिग की शादी हो रही है। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और परिवार से आयु के दस्तावेज मांगे तो आधार कार्ड के अनुसार युवती 19 वर्ष की मिली, लेकिन आयु का कोई पुख्ता सबूत न दिखाने पर अधिकारी ने शादी पर रोक लगा दी। पूछताछ में सामने आया कि लड़की प्राइवेट स्कूल में 7वीं तक कक्षा तक पढ़ी है। लड़की के माता-पिता की माैत हाे चुकी है। उसका भाई उसकी शादी कर रहा था, उनकी बरात झज्जर के एक गांव से आनी थी।
वहीं दूसरी सूचना 11 जून को मिली कि मतलौडा के एक गांव में युवक-युवती का बाल विवाह होने जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की सामने आया कि युवक-युवती सोनीपत के अलग-अलग गांव के रहने वाले है, दोनों की मौसी उस गांव में रहती है। वह गांव में आते-जाते रहते थे, जिससे उनकी दोस्ती हुई औ वह प्यार में बदल गई। वह भागकर शादी न करे, इसलिए उनकी परिजन शादी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने भी आयु का कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिया। जिसके बाद दोनों ही मामलों में शादी पर रोक लगा दी गई और उन्हें आयु के दस्तावेजों के साथ सोमवार को कार्यालय बुलाया।