फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two arrested for robbing the bike by assaulting a young man

युवक से मारपीट कर बाइक लूटने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing the bike by assaulting a young man
पानीपत। सीआईए वन ने सेक्टर 18 के सरकारी कॉलेज के पास से बाइक लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने दो साथियों के साथ मिलकर एक माह पहले गांव मांडी के पास से एक युवक से बाइक लूटी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से बाइक बरामद की जाएगी और उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया रविवार रात को उनकी टीम सेक्टर 18 में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि सरकारी कॉलेज के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन युवकों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान गांव तेवड़ी निवासी मोहित उर्फ भोलू पुत्र महाबीर व पुगथला निवासी रोहित पुत्र रोहताश के रूप में हुई। इन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक माह पहले इन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव मांडी के पास से एक युवक से बाइक लूटी थी। इन्होंने उस युवक की पिटाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed