फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused who tried to steal solar plates arrested

Panipat News: सोलर प्लेट चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused who tried to steal solar plates arrested
सनौली। थाना सनौली पुलिस ने गांव सनौली खुर्द खेत से सोलर प्लेट चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को सनौली खुर्द अड्डा से गिरफ्तार किया है।आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कटर, पेंचकश व चाबी पाना बरामद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सनौली पुलिस थाना में सनौली खुर्द गांव निवासी मुनेश ने शिकायत देकर बताया था कि 26 दिसंबर की शाम को वह घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। जहां से उसने दो युवकों खेत में लगी सोलर प्लेट को उखाड़कर बाइक पर रखते हुए देखा। उसने वही से आवाज लगाई तो दोनों लड़के बाइक व सोलर प्लेट को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी सारिक निवासी बरला गांव, शामली व सोनू निवासी चुलकाना गांव को सनौली खुर्द अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने वारदात को कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed