फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of robbing mobile and cash arrested

Panipat News: मोबाइल और नकदी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbing mobile and cash arrested
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने दुकान से घर लौट रहे युवक से मोबाइल व दो हजार रुपये छीनने वाले दो आरोपियों को देशराज कॉलोनी में श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी वीरवार शाम को यहां पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने इसने इनके अन्य साथी के बारे में पूछताछ करने व मोबाइल व नकदी बरामद करने के लिए कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली थी कि देशराज कॉलोनी में श्मशान घाट के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और यहां से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान विक्रम निवासी कुटानी गांव व ईश्वर उर्फ बल्लू निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed