{"_id":"69163faf90a696b5c2005042","slug":"two-accused-of-deadly-attack-by-firing-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1006-147066-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फायरिंग कर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फायरिंग कर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए वन पुलिस की टीम ने विकास नगर में घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को बुधवार को निजामपुर गांव के गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी संजीव व करनाल के एबला-एबली गांव निवासी मिंटू के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए वन प्रभारी विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने विकास नगर निवासी नवदीप व संदीप और नांगल गढी गांव निवासी सन्नी उर्फ डब्ल्यू के साथ मिलकर साजिश कर उक्त वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा। आरोपी संजीव ने पुलिस को बताया कि उसने कॉलोनी के सुमित से चार महीने पहले मकान खरीदा था। मकान का कब्जा नहीं मिला था। मकान में सुमित की जानकार राजवंती किराए पर रह रही है। उसके कहने पर राजवंती ने मकान खाली नहीं किया। इसी के चलते उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचकर 13 अक्तूबर की रात मकान पर फायरिंग करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बारे में थाना औद्याेगिक सेक्टर-29 में विकास नगर निवासी राजवंती की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी नवदीप, संदीप और जींद के रामराय गांव निवासी दीपक को बीते शुक्रवार की रात सीआईए वन पुलिस टीम ने शाहपुर से परढ़ाना रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया था। आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी नवदीप व संदीप के पैर में एक-एक गोली लगी थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।