फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested in Satnam murder case, on remand

सतनाम हत्याकांड में दो आरोपी काबू, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Satnam murder case, on remand
पानीपत। समालखा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
समालखा। सतनाम हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया धर्मगढ़ निवासी 35 वर्षीय सतनाम हत्याकांड में फरार आरोपी समालखा निवासी मनीष और पावटी निवासी मनोज को भापरा खेल स्टेडियम के पास से रविवार की शाम पकड़ा गया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान इनसे वारदात में प्रयोग किए डंडे बरामद करने करने हैं। सतनाम के भाई रमेश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि सतनाम जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाने का काम करता था। उनसे मनोज को गांव शेरा में मिट्टी दिलाई थी, जिसका बकाया मनोज दे नहीं रहा था। कई बार मनोज से बकाया मांगा जा चुका था, जिस पर 15 अप्रैल को दोपहर करीब 11 बजे मनीष सतनाम को घर से बुलाकर ले गया और गांव जौरासी के खेत में उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed