{"_id":"6acff2adddffc54e0c006da9","slug":"tte-sent-obscene-messages-to-the-loco-pilot-panipat-news-c-18-1-knl1004-1013097-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोको पायलट को टीटीई ने भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोको पायलट को टीटीई ने भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर तैनात एक महिला लोको पायलट ने विभाग के ही एक टीटीई पर व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां बातचीत और समझाइश के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।
महिला ने पुलिस को बताया कि एक नंबर से उनके व्हाट्सएप पर लगातार अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। इसी नंबर से वीडियो कॉल आने पर उन्हें संबंधित व्यक्ति के बारे में पता चला। जांच करने पर उन्हें जानकारी मिली कि यह हरकत विभाग में कार्यरत एक टीटीई कर रहा है। महिला ने उसे ऐसा करने से रोका और आपत्ति जताई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी मैसेज भेजने का सिलसिला जारी रहा। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि महिला लोको पायलट की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों में समझौता हो गया। टीटीई को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।