{"_id":"578d21004f1c1b9332c4c486","slug":"tte-chain-pulling-railway-rpf-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई ने ही कर दी चेन पुलिंग, आरपीएफ ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीई ने ही कर दी चेन पुलिंग, आरपीएफ ने पकड़ा
ब्यूरो पानीपत
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में तैनात एक टीटीई को अपनी ही ट्रेन में चेन पुलिंग करना महंगा पड़ गया। चेन पुलिंग कर भाग रहे टीटीई को आरपीएफ कर्मी ने दबोच लिया। आरपीएफ कर्मी के साथ टीटीई ने बदतमीजी की, तो उसकी आरपीएफ ने धुनाई कर दी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के बीच तनाव बढ़ गया। आरपीएफ ने आरोपी टीटीई के खिलाफ रेलवे एक्ट 141 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जुर्माना लगाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया।
केरला संपर्क क्रांति (12218 ) ट्रेन पानीपत से रन थ्रू निकल रही थी। ट्रेन पानीपत स्टेशन के माल गोदाम के पास पहुंची, तो किसी ने उसकी चेन पुलिंग कर दी। इस पर प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ कर्मी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरने वाले आरोपी को दबोच लिया। इस पर आरोपी ने आरपीएफ कर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस पर भड़के आरपीएफ कर्मी ने चेन पुलिंग करने वाले की धुनाई कर दी। आरपीएफ कर्मी ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल कुमार और खुद को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर टीटीई बताया। आरोप है कि आरोपी टीटीई कमल चेन पुलिंग कर माल गोदाम के रास्ते भाग रहा था। आरपीएफ ने आरोपी को कोर्ट में पेेेश किया।
केरला संपर्क क्रांति ट्रेन की चेन पुलिंग करते हुए टीटीई कमल कुमार को पकड़ा था। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जीएस गौतम, प्रभारी आरपीएफ पानीपत।