फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck collided with canter standing on flyover, driver dies

फ्लाईओवर पर गलत दिशा में खड़े कैंटर में ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with canter standing on flyover, driver dies
पानीपत। पानीपत में गोहाना मोड़ के सामने फ्लाईओवर पर दिल्ली से चंडीगढ़ लेन पर खड़े कैंटर में ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी कैंटर चालक की लापरवाही बताते हुए सेक्टर 29 थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के शिव एन्क्लेव निवासी राम प्रकाश यादव ने बताया कि वह चालक है। उसका भतीजा उमाकांत पुत्र भगवत यादव उसके पास तीन साल से गाड़ी पर नौकरी करता था। 10 जून को वह दादरी से डेराबसी जा रहे थे। जब वह पानीपत में गोहाना मोड़ के सामने जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक कैंटर चालक गलत साइड पर दिल्ली से पानीपत लेन पर खड़ा था। कैंटर से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में भतीजे को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चाचा राम प्रकाश ने बताया कि भतीजा शादीशुदा था। उसके घर में पत्नी पूनम और तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी प्रियंका (20), दूसरे नंबर पर बेटा राजदेव यादव (18) और सबसे छोटी बेटी रितिका (12) है। परिवार में उमाकांत की मौत के बाद माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed