{"_id":"6186cb1a822a37544a4cd8da","slug":"troubled-by-the-jam-during-the-festive-season-panipat-news-knl887859184","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में हुए जाम से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में हुए जाम से बेहाल
विज्ञापन
पानीपत। लाल बत्ती चौक से संजय चौक तक लगा लंबा जाम।
- फोटो : Panipat
पानीपत। त्योहारी सीजन में पानीपत जाम से बेहाल है। त्योहारी सीजन में ये समस्या ज्यादा बढ़ गई है। करीब सात हजार गाड़ियों की क्षमता वाली देश की सबसे बड़ी पार्किंग में भी वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। लोगों को सर्विस लेन व जीटी रोड पर ही गाड़ी खड़ी करके खरीदारी के लिए बाजारों में जाना पड़ रहा है। ये ही जाम का बड़ा कारण है।
सोमवार को गोहाना रोड से बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रही। बाइक सवारों को भी दो किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटा तक लग गया। एसपी ने यातायात की व्यवस्था को सुधारने के लिए 100 से अधिक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी व होम गार्ड के जवानों को तैनात किया है, लेकिन ये भी यातायात को सुचारू नहीं करवा पा रहे हैं।
नो एंट्री में शहर में घुसने वाले बड़े वाहन पुलिस व जनता के लिए परेशानी का सबब हैं। प्रशासन ने सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद की है, लेकिन गोहाना रोड व संजय चौक की ओर से ट्रक , ट्राले व कैंटर शहर में घुस जाते हैं। ऐसे में दोनों रोड पर जाम की भयंकर स्थिति रहती है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बाजारों में भी जाम से राहगीर परेशान हैं। कंबल मार्केट में हरियाणा के विभिन्न जिलों, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश के खरीदार आ रहे हैं। दुकानदार दुकानों में दिन में ही माल मंगला रहे हैं, इस कारण बाजारों में ई- रिक्शा, रेहड़ी, ऑटो व कैंटर फंसे रहते हैं। पुलिस के बार-बार कहने के बाद भी दुकानदार दिन में माल मंगवाने से बाज नहीं आ रहे हैं।