{"_id":"67ba3435de9c23c77e03376b","slug":"trouble-over-names-of-mayor-and-councilor-candidates-in-congress-meeting-in-delhi-also-inconclusive-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132593-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांग्रेस में मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के नाम पर पेंच, दिल्ली में भी बैठक बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांग्रेस में मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के नाम पर पेंच, दिल्ली में भी बैठक बेनतीजा
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस में मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को लेकर पेंच फंसता जा रहा है। जिला स्तर पर तीन बार बैठक बेनतीजा रहने के बाद शनिवार को दिल्ली में बैठक की। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की देखरेख में भी बैठक बेनतीजा रही। अब उन्होंने जिला कमेटी को मेयर और पार्षद के लिए एक-एक नाम प्रस्तावित करने को कहा है। अब सोमवार या मंगलवार को नामों पर चर्चा होगी। वहीं आम आदमी पार्टी मेयर और बाकी बचे 18 वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतार पाई है। भाजपा में बागियों ने निर्दलीय मोर्चा संभाल लिया है। वार्ड-15 से शकुंतला गर्ग ने निर्दलीय के बोर्ड लगा दिए हैं। शनिवार को भी मेयर और पार्षद पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। इन सबके बीच कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ईडी के मामले में आरोपी पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव इस बार सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया है। मेयर और पार्षद पद को लेकर 12 से 14 फरवरी को आवेदन मांगे थे। जिला प्रभारी पूर्व विधायक भीमसेन मेहता प्रत्याशियों को लेकर दो बार बैठक कर चुके हैं और एक बार स्थगित कर चुके हैं। शनिवार को भी बैठक बुलाई थी लेकिन पानीपत में होने वाली बैठक स्थगित कर दी। यह बैठक दिल्ली में की गई। जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर करीब तीन घंटे तक गहन मंथन किया। यहां पर किसी प्रकार का रास्ता नहीं निकल पाया।
पूर्व स्पीकर और विधायक समेत 28 स्टार प्रचारक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने शनिवार को निगम चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर और पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि को स्टार प्रचारक बनाया है। इनके अलावा वरिंद्र शाह, सचिन कुंडू, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, खुशीराम जागलान, करण सिंह कादियान, पूर्व मंत्री सुभाष बतारा, मुकेश टूटेजा, शौर्यवीर कादियान, दीपक खटखड़, धर्मेंद्र अहलावत, धर्मपाल गुप्ता को स्टार प्रचारक बनाया है। सतपाल रोड़, नीरजा बाहरी, संदीप भारद्वाज, राकेश चुघ, तिलक सभ्रवाल, रित मोहन शर्मा, कुलदीप पुनिया, अमिता स्वामी और बलजीत सिंह को स्टार प्रचारक बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा ने बैठक कर की चर्चा
भाजपा ने निगम चुनाव को लेकर शनिवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के सभागार में बैठक की। नगर निगम चुनाव संयोजक एवं विधायक प्रमोद विद ने हर विषय पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की नीतियों पर चल रहा है। निगम में मेयर और सभी 26 वार्डों में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। यहां विधानसभा की तरह निगम चुनाव में भी पिछले रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, ओबीसी मोर्चा राजवीर आर्य, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।