फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trophies awarded to three schools, including Bal Vikas Progressive School.

Panipat News: बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल समेत तीन को ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Trophies awarded to three schools, including Bal Vikas Progressive School.
बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत करते स्कूल अध्यक्ष वसुंधरा नाथ। स्रोत : स्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाल विकास प्रोग्रेसिव विद्यालय में आयोजित छह दिवसीय सीबीएसई ताइक्वांडो राष्ट्रीय खेल महोत्सव का वीरवार को समापन हो गया। मेजबान बाल विकास प्रोग्रेसिव विद्यालय, कतर के आइडियल इंडियन स्कूल और बंगलुरू के मारुति इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में कोरिया से आए ताइक्वांडो मास्टर डॉ. जोसेफ लिम मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की अध्यक्ष वसुंधरा नाथ ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की और विजेता टीमों व खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों के अलावा कतर की टीम ने भी भाग लिया। कतर से 22 और मेजबान स्कूल से 40 खिलाड़ियों समेत देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम : अंडर-19 लड़कों के 41-45 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत के आनंद पाठक ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 लड़कियों के 38 किग्रा से अधिक भार वर्ग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, करनाल की दिव्यांशी कंबोज विजेता रहीं। अंडर-17 लड़कियों के 49-52 किग्रा वर्ग में ला ब्लॉसम्स स्कूल, जालंधर की ओंकार भारद्वाज और अंडर-19 लड़कों के 68-73 किग्रा वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत के हर्ष अंतिल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सेंसरयुक्त तकनीक का प्रयोग
प्रतियोगिता में सेंसर आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इससे मुकाबलों के अंक पारदर्शी तरीके से दर्ज किए गए। खिलाड़ियों और कोचों ने निर्णय प्रक्रिया और स्कूल की मेजबानी की सराहना की। प्रधानाचार्या अनुपमा शाह ने अतिथियों, खिलाड़ियों, कोचों और निर्णायकों का आभार जताया।

बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत करते स्कूल अध्यक्ष वसुंधरा नाथ। स्रोत : स्

बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत करते स्कूल अध्यक्ष वसुंधरा नाथ। स्रोत : स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed