{"_id":"6137c9928ebc3e7cfe0ed366","slug":"trial-can-be-given-with-the-receipt-of-applying-for-passport-panipat-news-knl82466273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की रसीद के साथ दे सकेंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की रसीद के साथ दे सकेंगे ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अगर खिलाड़ी का पासपोर्ट नहीं आया है तो वह आवेदन के दौरान मिली रसीद दिखाकर ट्रायल में भाग ले सकता है। खिलाड़ियों को यह राहत हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन ने दे दी है। दरअसल, आधार कार्ड में उम्र का फर्जीवाड़ा सामने आ रहा था, जिसमें अधिक उम्र के खिलाड़ी कम उम्र की श्रेेणी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे थे। इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कुश्ती खिलाड़ियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
चरखी दादरी में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नौ सितंबर को जिले में ट्रॉयल होने जा रहे हैं। ऐसे में कुश्ती एसोसिएशन ने पासपोर्ट आवेदन की रसीद को भाग लेने के लिए मान्य कर दिया है। बगैर पासपोर्ट या आवेदन की रसीद के खिलाड़ी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि जिले में पहली बार पासपोर्ट के साथ अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल होने जा रहे हैं। खिलाड़ी फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे और पारदर्शिता रहेगी।
दूसरे के आधार कार्ड पर प्रतियोगिता में भाग ले लेते थे
अगर आधार कार्ड में नाम एक और उम्र कम है तो उसी आधार कार्ड पर खिलाड़ी कुश्ती टूर्नामेंट खेल लेते थे। फोटो के बारे में कहते थे कि बहुत साल पहले आधार कार्ड बना था। दूसरे जिलों के खिलाड़ी पानीपत में प्रतियोगिता खेलकर जाते थे। हर जिले मेें यही हालात थे, जिससे असल खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा था। वर्ष 2018 और 2019 कुश्ती चैंपियनशिप में कुछ खिलाड़ियों को दूसरे का आधार कार्ड पर खेलता पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में होंगे शामिल
ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी चरखी दादरी में होने वाली अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में शामिल हो सकेंगे। जिसमें फ्री स्टाइल कुश्ती के साथ ही ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में भी जिले के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
पासपोर्ट बनाने की संख्या बढ़ी
हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन द्वारा सभी चैंपियनशिप में पासपोर्ट अनिवार्य होने के बाद जिले के खिलाड़ी पोस्ट ऑफिस में रोज अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंच रहे है। पोस्ट मास्टर नरेश धीमान ने बताया कि रोजाना 8 से 10 लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए आ रहे हैं। जिसका काम तेजी से किया जा रहा है।
जिले में कुल 1500 खिलाड़ियों को बनवाना होगा पासपोर्ट
जिले में कुल 1500 खिलाड़ी हैं, जो कुश्ती खेलते हैं। यदि इन खिलाड़ियों को अंडर-23 सीनियर चैंपियनशिप में भाग लेना है तो इन्हें पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य है। वहीं अंडर-23 में खेलने वाले लगभग 600 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। जो इस ट्रायल में अपने भार वर्ग अनुसार भाग ले सकेंगे।