फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Treatment of Haemophilia is possible with proper medicines and proper exercise: Dr. Shivanjali Kalra

सटीक दवाइयों और उचित व्यायाम से हिमोफिलिया का इलाज संभव: डॉ. शिवांजली कालरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Treatment of Haemophilia is possible with proper medicines and proper exercise: Dr. Shivanjali Kalra
पानीपत। जब दोषपूर्ण जीन बच्चों के अंदर आ जाता है तो ऐसे बच्चे हिमोफिलिया बीमारी के शिकार हो जाते है। यह बीमारी रक्त में थ्राम्बोप्लास्टिन नामक पदार्थ की कमी से होती है। सटीक दवाइयों और उचित व्यायाम से हिमोफिलिया का इलाज संभव है। उक्त जानकारी सिविल अस्पताल पानीपत के ईएनटी विभाग से डॉ. शिवांजलि ने दी।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज में विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिविल अस्पताल पानीपत की ईएनटी विभाग से डॉ. शिवांजलि कालरा रहीं। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, डॉ. रवि रघुवंशी, डॉ. राहुल जैन, डॉ. प्रियंका चांदना, प्रो. काजल और प्रो. शीतल ने मेहमान का स्वागत किया। डॉ. कालरा ने विज्ञान संकाय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं के साथ जीवंत संवाद किया और उन्हें हीमोफीलिया या पैतृक रक्तस्राव के बारे में विस्तार से समझाया। इस बार के विश्व हिमोफिलिया दिवस का थीम एक्सेस फॉर ऑल रूपार्टनरशिप है।.
विज्ञापन

विदित रहे कि लोगों में हीमोफीलिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है जिसे देश में 17 से 30 अप्रैल तक हिमोफिलिया पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed