{"_id":"634c6e089684b254b93c4046","slug":"travels-agency-operator-s-brother-shot-dead-panipat-news-knl1246954100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग लेकर गए ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के भाई की सिर में गोली मारकर की हत्या, सोनीपत नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुकिंग लेकर गए ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के भाई की सिर में गोली मारकर की हत्या, सोनीपत नहर में मिला शव
विज्ञापन
पानीपत। रसलापुर पानीपत से झज्जर के लिए बुकिंग लेकर गए ट्रैवल्स एजेंसी संचालक के छोटे भाई की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव शनिवार को सोनीपत में रोहट-फतेहपुर के पास नहर में मिला। सोनीपत पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया था और रविवार सुबह शिनाख्त के बाद तहसील कैंप थाना पुलिस ने सोनीपत में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रीत विहार कॉलोनी निवासी अंकित ने बताया कि उनकी मीत ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी है। उनके पास ऑनलाइन बुकिंग आती है। उनके पास चार से पांच गाड़ियां हैं, जिनमें एक ब्रेजा कार है, जिसको छोटा भाई मोहित सोनी चलाता है। 14 अक्तूबर की शाम ऑनलाइन कार बुकिंग आई, जिसके बाद साढ़े सात बजे भाई मोहित बुकिंग पर गांव रसलापुर गया था। मोहित ने कॉल कर बताया कि तीन युवक हैं, जिन्हें झज्जर जाना है। उसने खाते में 290 रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। मोहित के नंबर की लोकेशन उसने अपने मोबाइल में लगा ली। बालगढ़ के पास जाते ही लाकेशन हट गई। कॉल किया तो फोन बंद मिला। दूसरे नंबर भी बंद मिले, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि 32 घंटे बीत जाने के बाद भी बेटे मोहित का कोई सुराग न लगने पर रविवार सुबह शहरी विधायक प्रमोद विज से मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। जिसके बाद दो टीमें बेटे की तलाश में जुटीं। इसी बीच सोनीपत से बड़े बेटे अंकित के पास मोहित का शव मिलने की सूचना आई।
विज्ञापन
पिता ने कहा कि रसलापुर में पंचायत चुनाव के एक प्रत्याशी के घर के सामने से गाड़ी बुकिंग कर तीन युवक लेकर गए थे। प्रत्याशी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन रात 8:15 से 11 बजे तक की फुटेज नहीं मिली। प्रत्याशी का कहना है कि लाइट न होने की वजह से कैमरे बंद थे। जबकि परिजनों का कहना है कि बेटे की साजिश के तहत अपहरण कर हत्या हुई है।
परिजनों का कहना है कि बुकिंग पर जाते वक्त मोहित सवारी की आईडी इस बार नहीं भेजी थी। मोहित के पास एक आईफोन और दूसरा एंड्रायड फोन था। दोनों फोन के साथ ही कार का भी सुराग नहीं।
कार बुकिंग करने वाले बदमाश शातिर है, क्योंकि जिस नंबर से कार बुकिंग हुई थी, वह बंद जा रहा है। इसके अलावा मोहित ने जिस नंबर से खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे, वह नंबर भी रसलापुर के किसी दुकानदार का है, बदमाशों ने दुकानदार को नकदी देकर खाते में ट्रांसफर कराए हैं। परिजनों का कहना है कि शनिवार को दोपहर के समय दो मिनट के लिए बुकिंग कराने वाला नंबर ऑन हुआ था।
पिता राजेंद्र ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। सबसे बड़ा बेटा अंकित (28) है, उसके बाद बेटी तन्नू है, और सबसे छोटा बेटा मोहित(24) था, मोहित अविवाहित था और बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह भक्तिभाव में रहता था, वर्ष 2021 में मोहित हनुमान स्वरूप भी बना था। मां सरोज गृहिणी है। मोहित ढाई साल से ड्राइविंग करता था।
पांच टीमों का गठन, जल्द करेंगे वारदात का पर्दाफाश
वह स्वयं मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, तीनों सीआईए समेत पांच टीमों का गठन किया गया है, कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिस आधार पर टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है, जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
-शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत