{"_id":"62227478472be754ec5edf10","slug":"train-will-come-here-carrying-containers-of-entrepreneurs-from-silvassa-panipat-news-knl100872872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलवासा से उद्यमियों के कंटेनर लेकर यहां आएगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलवासा से उद्यमियों के कंटेनर लेकर यहां आएगी ट्रेन
विज्ञापन
पानीपत। मीटिंग के दौरान बोलते हुए उद्योगपति श्रीभगवान अग्रवाल व मंच पर मौजूद प्रीतम सचदेवा व अन?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मिशन गति शक्ति के तहत रेलवे उद्यमियों के दर पर उन्हें अपनी सेवाएं देने के लिए पहुंचा है। रेलवे ने उद्यमियों के सामने उनका पोर्ट से माल लाने के लिए अपनी स्कीम रखी है। सरिलवासा से पानीपत तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें माल से भरे 40 कंटेनर हर रोज पानीपत आएंगे। उद्यमियों को ट्रांसपोर्ट का भारी भाड़ा नहीं देना पड़ेगा। ट्रेन में माल आने से माल डैमेज होने से भी बचेगा। पश्चिमी रेलवे व दिल्ली रेलवे की आईआरटीएस ने होटल डेज में पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले उद्योगपतियों के साथ बैठक की। अब रेलवे मार्च के दूसरे सप्ताह में ही सिलवासा से पानीपत तक कंटेनर से लदी ट्रेन का ट्रायल करेगा।
रेलवे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अब उद्यमियों का सहारा ले रहा है। रेलवे उद्यमियों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। रेलवे से टेक्सटाइल नगरी के लिए एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। इसके तहत रेलवे फैक्टरियों से खुद कंटेनर उठाएगा और खुद ही उद्यमियों को उनकी फैक्टरी में माल की डिलीवरी भी देगा।
इसके लिए उद्यमियों से 3.60 रुपये प्रति किलोमाल के हिसाब से किराया लिया जाएगा। अभी उद्यमियों को ट्रांसपोर्टर को 6.50 रुपये प्रति किलोग्राम देेने पड़ते हैं। ट्रकों में माल आने व जाने से माल भी डैमेज होता है। सिलवासा से पानीपत 40 घंटे में ट्रेन पहुंचेगी और अगले नौ घंटे में उद्यमियों को उनका माल मिल जाएगा। रेलवे 20 व 40 टन के कंटेनर के लिए बुकिंग करेगा। मीटिंग में भीम राणा, ललित गोयल, रमन छाबड़ा, श्री भगवान अग्रवाल, नितिन, अजित गुप्ता व धनराज बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रेन में होगा जीपीएस
ट्रेन में जीपीएस होगा। ट्रेन में कंटेनर लोड होने पर उद्यमी ट्रेन की लोकेशन जीपीएस के माध्यम से मोबाइल पर ही देख सकेंगे। लोकेशन के आधार पर ही उद्यमी फैक्टरी में माल के लिए जगह पहले से बना सकते हैं। रेलवे को ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। रजिस्ट्रेशन कराने का सारा काम ऑनलाइन ही होगा। ऐप के माध्यम से रेलवे में कंटेनर की बुकिंग होगी।
हर रोज पानीपत में आते हैं 60 ट्रक
हर रोज पानीपत में रग्ज, धागे, केमिकल व पैकेजिंग का 25-30 टन माल पानीपत आता है। उद्यमियों का 40 कंटेनर का ऑर्डर पूरा होने पर सिलवासा से स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसके लिए कर्मवली, पीसीपीआरजी व सिलवासा में टर्मिनल बनाया है। माल लोड होने पर आठ घंटे में टर्मिनल से माल निकल जाएगा। रेलवे गुजरात व महाराष्ट्र में उद्यमियों के लिए पहले से 125 ट्रेन चला रहा है।
नवकार एवं कॉनकॉर्न कंपनी उठाएगी माल
रेलवे व उद्यमियों के बीच नवकार व कॉनकॉर्न कंपनी मध्यस्ता करेगा। ये दोनों कंपनियां ही उद्यमियों के कंटेनर उठाएगी। अगर उद्यमियों को कोई दिक्कत आती है ये कंपनी उसका समाधान करेगी। अगर इन कंपनियों से समाधान नहीं होता तो रेलवे समाधान करेगा। जल्द ट्रेन का ट्रायल होगा। - अन्नु त्यागी, आईआरटीएस पश्चिमी रेलवे
प्रदूषण भी खत्म होगा
रेलवे उद्यमियों के पास अच्छी स्कीम लेकर आया है। रेलवे के सहयोग से प्रदूषण भी खत्म होगा। अब उद्यमी ट्रक की बजाय भेजने व लाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करेंगे। -प्रीतम सचदेवा, प्रधान पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन

पानीपत। मीटिंग के दौरान मौजूद उद्योगपति।- फोटो : Panipat