{"_id":"1f5a0e1f38b39122cd964df7a3eb1d6c","slug":"train-where-will-go-nobody-know-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन तो आएगी, कहां तक जाएगी कह नहीं सकते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन तो आएगी, कहां तक जाएगी कह नहीं सकते
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से आने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे कर्मचारियों में दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। वीरवार को अमृतसर में किसानों ने मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस कारण ट्रेनों का शैड्यूल बिगड़ गया। जिस कारण रेल यात्रियों को नई दिल्ली व अमृतसर की ओर सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर एक यात्री ने बठिंडा जाने के लिए ट्रेन की जानकारी ली तो रेलवे कर्मचारी ने कहा कि बठिंडा के लिए ट्रेन तो आएगी लेकिन यह नहीं कह सकते कि कहा तक जाएगी। ऐसे में रेल यात्री भी ट्रेनों को लेकर असमजंस में फंसे रहे। जिस कारण उन्हें अपने गंतव्य तक की तरफ जाने में परेशानी उठानी पड़ी। यात्री जसमेर सिंह, किशनचंद, प्रेम सिंह, साहिल आदि ने कहा कि अंबाला की ओर जाने के लिए ट्रेन का करीब एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तीन बजे से पहले कोई ट्रेन नहीं बताई जा रही है। वहीं अमृतसर जाने के लिए रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।
बसों की तरफ किया रुख
पंजाब की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों ने ट्रेनों के रद होने के चलते बसों की तरफ रुख किया और बसों से अपने ठिकाने पर पहुंचे। बसों में सफर करने के कारण ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त किराए का बोझ उठाना पड़ा।
पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की जमा रही भीड़
किसानों द्वारा मांगों को लेकर किए गए आंदोलन के चलते ट्रेनों का शैड्यूल बिगड़ गया। ऐसे में ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी लेने के लिए यात्रियों की पूछताछ केंद्र पर सुबह से शाम तक भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी को भी नहीं ट्रेनों के रद की जानकारी
रेलवे के पूछताछ केंद्र पर रेलवे कर्मचारी से ट्रेन रद के बारे में जानकारी मांगी तो उसने कहा कि केवल सुपर एक्सप्रेस ट्रेन ही रद हैं बाकि सभी गाडिय़ां चल रही रही हैं। इसके बाद एक यात्री ने बठिंडा के लिए ट्रेन की जानकारी मांगी तो कहा कि ट्रेन आएगी, लेकिन सिस्टम में चैक करने के बाद कर्मचारी को सही पता चला की ये ट्रेन आज कैंसल है।
ये ट्रेन रहीं रद
15707,08 आम्रपाली एक्सप्रेस अप व डाउन
12459,60 सुपर एक्सप्रेस अप व डाउन
14731,32 बठिंडा एक्सप्रेस अप व डाउन
11057 दादर अमृतसर एक्सप्रेस अप
12497 शांने पंजाब एक्सप्रेस अप
वर्जन
अमृतसर में किसानों द्वारा ट्रैक जाम करने के कारण ट्रेनों को शैड्यूल बिगड़ा हुआ है। वीरवार को आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन रद रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है।
धीरज कपूर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पानीपत