फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   train panipat

ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, आधा दर्जन ट्रेन लेट

Tue, 18 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 18 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल के चलते रेल यात्रियों को ट्रेन में सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चलने के कारण रेल यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। रेल यात्री बिमला, आशा रानी, कर्मवीर सिंह और तेज सिंह ने बताया कि सस्ता और सुगम सफर होने के कारण ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं।

तीज का त्योहार होने के चलते अपने परिवारजनों से मिलने जा रहे थे, लेकिन ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चलने के कारण दिक्कत उठानी पड़ रही है। 11057 दादर से चलकर अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेन कैंसल होने के कारण रेल यात्रियों को काफी मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। त्योहार के चलते रेलवे प्रशासन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों की माने तो पिछले कई महीने से ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है। पहले इटारसी में पैनल खराबी के चलते और फिर रेलवे पुल धंसने के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। जिस कारण ट्रेनों के रूट बदल गए हैं और ट्रेनें देरी से पहुंच रही है।

ये ट्रेन रही लेट
11057 दादर-अमृतसर    कैंसल
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस    3 घंटे
12715 सचखंड एक्सप्रेस    2 घंटे
12312 कालका मेल    आधा घंटा
12919 मालवा    आधा घंटा
12058 जन शताब्दी    आधा घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed