{"_id":"63ee97dc53ce164594026f64","slug":"train-going-to-mumbai-bihar-bengal-canceled-on-january-14-and-15-migrant-laborers-returned-panipat-news-knl1358358197-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: 14 व 15 जनवरी को मुंबई,बिहार,बंगाल जाने वाली ट्रेन रद,वापस आए प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: 14 व 15 जनवरी को मुंबई,बिहार,बंगाल जाने वाली ट्रेन रद,वापस आए प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेन से सफर करने वाले कुछ यात्रियों को बृहस्पतिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को बिहार,बंगाल और मुंबई जाने वाली 461 ट्रेन रद होने के कारण पानीपत से बिहार जाने वाले प्रवासी मजदूर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 जनवरी को दिल्ली जाने के बाद अधिकतर प्रवासी मजदूरों को पता चला कि बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेन रद है। जिसकी वजह से रात भर इंतजार करने के प्रवासी मजदूर वापस पानीपत पहुंचे है।
दो से तीन महीने पहले ही बिहार,झारखंड,यूपी जाने वाले प्रवासी मजदूरों ने टिकट बुक कराया था। 14 और 15 फरवरी को बिना किसी कारण के बिहार, यूपी, झारखंड, यूपी जाने वाली 90 प्रतिशत ट्रेन रद होने के कारण मजदूरों को परेशानी हुई है। सेक्टर-29 में रहने वाले टुंडला के टीटू यादव ने बताया कि बहन की शादी में जाने के लिए दो महीने पहले ही टिकट बुक कराया था। दिल्ली पहुंचने पर ट्रेन रद है। किसी भी ट्रेन में जगह न मिलने के कारण बृहस्पतिवार को पानीपत लौटा हूं। इसी के साथ बोध गया जाने वाले प्रवासी मजदूर सोमया ने लगभग तीन महीने पहले टिकट पूरे परिवार का टिकट कटवाया था। ट्रेन रद होने के बाद पूरा परिवार बिहार नहीं जा पाया है।
दिल्ली जाने वाली सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन पानीपत में आधे से पौने घंटे की देरी से चली। इसी के साथ दिल्ली जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रैस चार बजे की बजाए पांच बजे पानीपत स्टेशन से रवाना हुई। इसी के साथ सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से चली, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।