फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor trolley driver applied brakes then iron pipe hit Activa rider, lost his life

ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लगाई ब्रेक तो लोहे का पाइप एक्टिवा सवार को धंसा, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley driver applied brakes then iron pipe hit Activa rider, lost his life
पानीपत। गोहाना रोड फ्लाईओवर पर रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में एक्टिवा सवार मैकेनिकल डिजाइनर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लोहे की पाइप लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे लोहे की पाइप एक्टिवा चालक की छाती में धंस गई। लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया।
विज्ञापन

कृष्णापुरा निवासी देव्यांशु बंसल ने बताया कि वह रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त कृष्णपुरा निवासी शुभम शर्मा (23) पुत्र मनोज कुमार के साथ मुखीजा कॉलोनी जा रहे थे। एक्टिवा शुभम चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। जब वह गोहाना रोड फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो ओवर टेक करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली चालक उनके सामने आ गया। जब वह फ्लाईओवर पर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्राली में लदे स्टरिंग के पाइप शुभम की छाती में जा लगे। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए, जबकि आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया और उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

ट्राली पर नहीं लगाया था रिफ्लेक्टर और न ही लाल कपड़ा
परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर आरोप लगाए कि ट्राली पर न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था और न ही कोई लाल कपड़ा लगाया हुआ था। जिससे यह पता चल सके कि ट्राली के अंदर सामान लोड है और उससे दूरी बनाकर चलें। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने पाइपों को ट्राली से बाहर तक निकाल रखा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से ही शुभम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की पांच साल पहले हो चुकी हार्ट अटैक से मौत-
मृतक शुभम के छोटे भाई शिवम ने बताया कि वह दो भाई थे। उसके पिता मनोज शर्मा की पांच साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। शुभम दिल्ली की एक कंपनी में मैकेनिकल डिजाइनर के रूप में काम करता था। जुलाई से वह नौकरी छोड़कर पानीपत आ गया था। उसकी मां सुशीला देवी गृहणी है, जबकि वह पढ़ाई करता है।

दोस्त की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed