{"_id":"625dc8f147f22d5024703d49","slug":"tractor-hit-two-brothers-one-died-panipat-news-knl1053674101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
पानीपत। साहिल। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गोहाना रोड पर बिंझौल मोड के पास बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों भाई अपने चचेरे भाई की शादी के लिए कपड़े खरीदकर पानीपत से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकला। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे। उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया तो एक भाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव नौल्था निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने भतीजे साहिल (23) पुत्र जगवीर और रोहित (21) पुत्र सुरेंद्र के साथ निजी काम से पानीपत शहर आया था। उसके भतीजे साहिल व रोहित स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। बाइक साहिल चला रहा था, जबकि रोहित पीछे बैठा था। वह दूसरी बाइक से उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जब वे शाम करीब साढ़े सात बजे बिंझौल बस अड्डे के थोड़ी आगे गोहाना रोड पर पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली चालक तेज रफ्तार में आया और साहिल व रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वह बाइक खड़ी कर दौड़कर भतीजों के पास पहुंचा और उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित को प्राथमिक उपचार दिया गया।
घर का इकलौता चिराग था साहिल
साहिल की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। साहिल अपने माता-पिता के बुढापे का इकलौता सहारा था। मां गीता और पिता जगवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। साहिल हेवमोर आइसक्रीम कंपनी में कस्टमर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। वह पानीपत, सोनीपत, करनाल और कुंडली चार जिलों को अकेला संभालता था। साहिल के पिता खेतीबाड़ी करते है।
विज्ञापन
घर में चल रहा था खुशी का माहौल
परिजनों ने बताया कि घर में शादी का माहौल चल रहा था। साहिल के चचेरे भाई अमित की 20 अप्रैल को शादी थी। जिसके लिए साहिल अपने ताऊ के बेटे रोहित के साथ पानीपत कपड़े खरीदने आया था। वह शॉपिंग कर घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। वह टोल प्लाजा के पास स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।
भीड़ का फायदा उठाकर भागा ट्रैक्टर-ट्राली चालक
चाचा राजबीर ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आरोपी आयशर ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्राली सहित फरार हो गया। हालांकि उसने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया था, जिसकों उसने आठ मरला चौकी पुलिस को सौंप दिया है, पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, चाचा की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, घायल रोहित के भी बयान दर्ज किए जा रहे है, जल्द ही आरोपी चालक को काबू कर लिया जाएगा। - हेमराज सिंह, आठ मरला चौकी प्रभारी