फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tourist bus hit the bus taking off the ride, 40 passengers injured

सवारी उतार रही बस को ट्यूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, 40 यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus hit the bus taking off the ride, 40 passengers injured
समालखा। नेशनल हाईवे-44 पर समालखा के पास मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे सवारियों को उतार रही हिमाचल रोडवेज की बस को पीछे से टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस दूसरी लेन में जाकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। 27 यात्रियों को राहगीरों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर दृृसरे वाहनों से घर भेजा। 13 यात्रियों को सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां से तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई और खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची समालखा थाने की पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया और एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे गाजियाबाद निवासी लक्ष्य ने बताया कि वह अपने भाई विकास, चाची पुष्पा, मां बिमला और बहन के साथ हिमाचल से दिल्ली जा रहे थे। हिमाचल में घूमने गए थे। सोमवार शाम को हिमाचल से वापस गाजियाबाद जाने के लिए हिमाचल रोडवेज बस में बैठे थे। बस सुबह साढ़े पांच बजे समालखा के पास पहुंची। चालक यहां बस रोक कर सवारियां उतार रहा था, इसी वक्त पीछे से आई एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने उनकी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में वह, उसका भाई विकास, चाची पुष्पा और मां बिमला घायल हो गए। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भेज दिया गया। कुछ यात्रियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके भाई विकास को यहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक और युवक की हालत बहुत गंभीर बताई गई। वह बोलने की हालत में नहीं था। उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसको डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन

100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आ रही थी टूरिस्ट बस
हादसे में घायल हुए लोगों का कहना है कि टूरिस्ट बस चालक लापरवाही से बस चला रहा था। बस की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। एक दम रोड पर खड़ी बस को देखकर वह ब्रेक नहीं लगा पाया। बस की सीधे उसमें टक्कर हो गई। टूरिस्ट बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीएमओ ने तीन डॉक्टरों को भेजा
जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम से सिविल अस्पताल में पीएमओ को हादसे की सूचना मिली पीएमओ ने तीन डॉक्टरों को तुरंत अस्पताल पहुंचने के निर्देेेश दिए। अस्पताल में तीन मेडिकल ऑफिसर और तीन स्टाफ नर्स इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। चार डॉक्टरों और नौ स्टाफ नर्सों की टीम ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed