फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tomorrow the entire Haryana will speak Jai Hind's slogan

कल पूरा हरियाणा बोलेगा जय हिंद का नारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the entire Haryana will speak Jai Hind's slogan
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रेस पेनेललिस्ट कृष्ण ढुल व साथ में मौ? - फोटो : Panipat
पानीपत। भाजपा के प्रेस पैनेललिस्ट कृष्ण ढुल व भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सुभाष चंद्र बोस जयंती को लेकर पत्रकार वार्ता की। कृष्ण ढुल ने कहा कि 23 जनवरी को पूरा हरियाणा जय हिंद बोलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद कांग्रेस सत्तासीन हुई थी। आरोप लगाया कि कांगेस ने देश के इतिहास को छुपाया है। अब समय आ गया है कि देश आजादी के सही नायकों के बारे में जानने का। कृष्ण दुल ने कहा कि वायसराय को मारने वाले अमर सेनानी शेख अली अफरीदी को कहीं कोई जगह नहीं दी गई। न जाने कितने आजादी के परवानों को काले पानी की सजा मिली। वे लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन

क्रांतिकारियों को दी जाने वाली यातनाओं का जिक्र करते हुए कृष्ण ढुल ने कहा कि आजादी के परवानों को हाथ पैरों में बेड़िया बांध के समुद्र में फेंक देते थे। एक ही लिवर से तीन-तीन लोगों को फांसी दे दी जाती थी। वीर सावरकर को दो बार काले पानी की सजा हुई। अब भाजपा शहीदों को सम्मान देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर रही है। 23 जनवरी को प्रदेश भर में सुभाष चंद्र बोल जयंती पर पूरा प्रदेश जय हिंद बोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता कहा कि जिले की सभी 178 पंचायतों में व पानीपत नगर निगम 26 व समालखा के 17 वार्डों में नेता जी की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर ईश कुमार राणा, मेयर अवनीत कौर, रविंद्र भाटिया, बलविंदर आर्य, महावीर दहिया , मुकेश वाल्मीकि, अनिता चावला, विशाल गोस्वामी व मंजू सैनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed