फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To get rid of the problem of jam on Sanauli road yellow strip

Panipat News: सनौली रोड पर जाम की समस्या के निजात पाने के लिए लगाई पीली पट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
To get rid of the problem of jam on Sanauli road yellow strip
पानीपत। सनौली रोड पर अतिक्रमण से उत्पन्न जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने निगम और सनौली रोड के दुकानदारों के साथ एकमत होकर शिव चौक के पास पीली पट्टी लगवाई।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक संदीप ने बताया कि सनौली रोड पर शिव चौक के पास अतिक्रमण रहता है। इससे जाम लगता है। दुकानदारों और रेहड़ी वालों को कई बार समझाने के बाद भी वे अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दूर तक सड़क पर सामान रखकर और रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करते हैं। अतिक्रमण की वजह से उत्पन्न हो रही जाम की समस्या से निजात के लिए पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने निगम और सनौली रोड के दुकानदारों के साथ एकमत होकर शिव चौक के पास पीली पट्टी लगवाई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार अब पीली पट्टी के बाहर सामान रखकर या वाहन खड़ा कर या रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप ने बताया कि इसके साथ ही पानीपत यातायात ईस्ट जोन प्रभारी इंस्पेक्टर रोशन लाल ने निगम के विक्रम राणा और उनकी टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सनौली रोड पर अतिक्रमण करते पाए गए 10 दुकानदारों के चालान भी किए। उन्होंने कहा कि अब यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संदीप ने बताया कि गत दिनों पहले पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढूल की अगुवाई में जाटल रोड पर पील पट्टी लगवाई गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। जाटल रोड पर पीली पट्टी लगाने के बाद अतिक्रमण पर अंकुश लगा है। अतिक्रमण पर अंकुश लगने से अब काफी हद तक जाटल रोड पर जाम की समस्या से आमजन को निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed