फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thug withdraws 52 thousand from retired Xen's account

ठग ने बिजली निगम से रिटायर्ड एक्सईएन के खाते से निकाले 52 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thug withdraws 52 thousand from retired Xen's account
बिजली निगम से रिटायर्ड एक्सईएन के खाते से ठग ने 52 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने पहले सिम ब्लॉक होने का मैसेज भेज एक्सईएन को डरा दिया। एक्सईएन की बेटी ने मैसेज पढ़कर कस्टमर केयर पर कॉल किया तो ठग ने फोन में ऐनी डेस्क नाम से एप डाउनलोड कराई। इसी बीच फोन हैंग हो गया। स्विच ऑफ कर फोन ऑन किया तो खाते से 20 रुपये कटने का मैसेज आया। बैंक जाकर चेक किया तो 52020 रुपये कटे मिले। अंसल सुशांत सिटी निवासी विनोद कुमार बिजली निगम के एक्सईएन के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर बीएसएनएल की तरफ से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था, सिम से संबंधित दस्तावेज खत्म हो चुके है, कृपया कस्टमर केयर पर संपर्क करें, अन्यथा आपका नंबर बंद हो जाएगा। मैसेज के नीचे कस्टमर केयर नंबर लिखा था। रिटायर्ड एक्सईएन ने अपनी बेटी को मैसेज फारवर्ड किए और दिए गए नंबर पर कॉल करने को कहा। बेटी ने कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया। ठग ने एक लिंक भेजा और ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से दो बार 10-10 रुपए कटने का मैसेज आया और फोन हैंग हो गया। शक होने पर वह बैंक पहुंचे और खाता चेक किया तो 52 हजार रुपये और कटे मिले।
विज्ञापन

राम निवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है, शिकायत को साइबर सेल में भेज दिया गया है। संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed