फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three women of the theft gang arrested

चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाएं काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three women of the theft gang arrested
मतलौडा। मतलौडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
मतलौडा। मतलौडा पुलिस ने चोरी की वारदात करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को हिसार से गिरफ्तार किया गया। उनके साथ एक युवक को भी काबू किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गत वर्ष सितंबर में मतलौडा में कवि रोड की एक कपड़े की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़े चोरी किए थे। पुलिस ने सभी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक दुकान से कपड़े चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं सहित एक युवक को शुक्रवार शाम हिसार के गांव भटोल से गिरफ्तार किया। आरोपी सितंबर 2021 में मतलौडा में कवि रोड पर कपड़े की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर फरार हो गए थे। इसकी शिकायत धर्मगढ़ निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शीला पत्नी चिमनलाल निवासी हांसी, बबली पत्नी कुलदीप निवासी भटोल, शकुंतला पत्नी सतबीर निवासी बकलाना व रिंकू पुत्र जसवंत निवासी लालपुरा हिसार के रूप में हुई है। चोरी किया कपड़ा, वारदात में प्रयोग की गाड़ी, अन्य वारदातों समेत गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed