फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three thousand rupees, mobile were looted after beating the young man

युवक से मारपीट कर लूटे तीन हजार रुपये, मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three thousand rupees, mobile were looted after beating the young man
पानीपत। गांव बिंझौल के पास दिल्ली पैरलर नहर पर लघुशंका के लिए रुके एक युवक के साथ तीन युवकों ने लूटपाट कर दी। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की। बदमाश वारदात को अंजाम देकर पानीपत की ओर फरार हो गए। उसने राहगीरों के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम मे घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव धामड़, रोहतक निवासी नीरज ने बताया कि हाल में गांव बिंझौल में किराये के मकान में रहता है। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह नहर बाइपास दिल्ली पैरलर नहर की पटड़ी पर लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान वहां तीन युवक पैदल आए। उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी युवक उसके पर्स से तीन हजार रुपये, मोबाइल व कागजात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed