फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including real brothers were attacked with a needle

Panipat News: सगे भाइयों समेत तीन पर किया सुए से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Three including real brothers were attacked with a needle
पानीपत। बबैल रोड स्थित भारत नगर में पांच युवकों ने दो सगे भाइयों व उनके मौसा पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल युवक ने इसकी शिकायत किला पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी विशेष ने बताया कि वह पेशे से टेलर है। शुक्रवार शाम छह बजे वह अपने घर पर था। उसको पता चला कि उसके बड़े भाई आकाश के साथ घर के पीछे वाली गली में चार-पांच युवक मारपीट कर रहे हैं। वह तुरंत वहां पहुंचा। वहां आकाश को साथ उनकी कॉलोनी का ही मोमीन, सोनू , मोनू ,उसमान व एक अन्य युवक झगड़ा कर रहे थे। झगडे का शोर सुनकर वहां उसका मौसा शिवकुमार भी आ गया। मोमीन, सोनू , मोनू ,उसमान व एक अन्य युवक ने उसकी गर्दन व पेट पर बर्फ तोड़ने वाले सुएं से हमला कर दिया। हमले में आकाश, उसका मौसा शिवकुमार और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां लोग एकत्रित हुए तो आरोपी यहां से फरार हो गए। उनको जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसे उसके मौसा शिवकुमार को डॉक्टरों ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनको प्राथमिक उपचार के बाद यहां से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed