{"_id":"65b587e291580c26bf01d258","slug":"three-friends-got-electrocuted-while-taking-down-the-board-one-died-two-seriously-panipat-news-c-244-1-pnp1004-112764-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बोर्ड उतारते समय तीन दोस्तों को लगा करंट, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बोर्ड उतारते समय तीन दोस्तों को लगा करंट, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक पहले आईसीआईसीआई बैंक में ऋण दिलाने का काम करने वाले तीन कर्मचारियों को शनिवार दोपहर को बैंक का बोर्ड हटाते समय करंट लग गया। बोर्ड उतारते समय वहां से गुजर रही 11 केवीए की लाइन से छू गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय और आशीष का इलाज चल रहा है। तीनों दोस्त शुगर मिल के पीछे मुखीजा कॉलोनी के रहने वाले हैं। तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की बताई जा रही है। मृतक अक्षय के पिता और बहन की भी मौत हो चुकी है। इसी जगह पर करीब छह माह पहले भी ऐसा ही एक हादसा हो चुका है। जिसमें एक नौजवान युवक की मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार मुखीजा कॉलोनी निवासी अक्षय (22) और उसके दोस्त अजय व आशीष आईसीआईसीआई बैंक में ऋण दिलाने का काम करते हैं। वे शनिवार को बैंक के बाहर से एक बोर्ड उतार रहे थे। इस दौरान 11 केवीए की लाइन से बोर्ड के छूने के कारण तीनों को करंट लग गया और तीनों नीचे गिर गए। साथियों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिला नागरिक अस्पताल में अक्षय को मृत घोषित कर करने के बाद भी परिजनों को तसल्ली नहीं हुई। इसके बाद परिजन मृत अक्षय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। वहीं, अन्य दोनों घायल युवकों को भी उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुकानदार सोमवार को करेंगे प्रदर्शन
ये संबंधित विभाग की गंभीर लापरवाही है। इससे पहले भी यहां हुए हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है। आज फिर से एक युवक की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। दुकानदारों का आराेप है कि 11 केवी की नंगी तार को कवर नहीं किया गया है। ये तार सभी दुकानें की छतों के ऊपर से होकर गुजरती है। पहले भी कई बार इसकी शिकायत बिजली निगम को दी जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब सोमवार को सभी दुकानदार एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कृष्ण फुटेला, प्रधान, जाटल रोड शॉप एसोसिएशन।
वर्जन :
हमें दिन में इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली थी। देर शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रव
पुलिस के पास इस तरह के हादसे की कोई सूचना नहीं है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
रोहताश, प्रभारी, थाना शहर।