{"_id":"61dc95e85180c938706c7121","slug":"three-doctors-including-isolation-ward-in-charge-infected-panipat-news-knl95645581","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड प्रभारी समेत तीन डॉक्टर संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड प्रभारी समेत तीन डॉक्टर संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड प्रभारी समेत तीन डॉक्टर सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही 122 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज डॉ. केतन भारद्वाज, हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रदीप और डॉ. आशीष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को सिविल अस्पताल में 15 स्वास्थ्य कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें चार डॉक्टर भी शामिल हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में आठ सरकारी डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को जिले में कोरोना के नए 122 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 16 से कम आयु के छह बच्चे भी शामिल हैं। तीसरी लहर में अब तक 23 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से दो बच्चे सिविल अस्पताल में दाखिल हैं, बाकी को डॉक्टरों ने होम आइसोलेट किया है।
अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 508 पहुंच चुकी है। राहत भरी बात ये है कि इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इनमें से सिर्फ सात रोगी ही निजी अस्पतालों में दाखिल है। बाकी होम आइसोलेट हैं। सोमवार को जिले की पॉजिटिविटी दर 5.6 प्रतिशत दर्ज की गई है, ये दर चिंतनीय है। कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक खतरा रिफाइनरी टाउनशिप, सेक्टर 11-12, एल्डिको व मॉडल टाउन में है। इन क्षेत्रों में कोरोना की तीसरी लहर में 200 से अधिक केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इसराना निवासी दंपती का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा
इसराना के लक्ष्मीनगर का दंपती कोरोना संक्रमित मिला है। डॉक्टरों ने शक के आधार पर दोनों जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल लिए है। दोनों के सैंपल दिल्ली स्थित लैब में भेज दिए गए हैं। जिले में अब तक ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज हैं।
अब तक 23 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके
तीसरी लहर में अब तक 23 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में 4500 बच्चे आ चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना के 31676 केस हो चुके हैं। इनमें से 30526 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 464861 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के सात केस दर्ज हुए हैं।
ऐसे बढ़ा कोरोना रोगियों का ग्राफ:
- 1 जनवरी- 9 केस
- 2 जनवरी- 10 केस
- 3 जनवरी- 11 केस
- 4 जनवरी- 15 केस
- 5 जनवरी- 20 केस
- 6 जनवरी -65 केस
- 7 जनवरी- 65 केस
- 8 जनवरी- 103 केस
- 9 जनवरी- 116 केस
- 10 जनवरी- 122 केस
तीसरी लहर ने अब तक आठ डॉक्टर हुए संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक आठ डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुकी है। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत डॉक्टर, डेंटल सर्जन, उझा पीएचस के महिला डॉक्टर, नौल्था सीएचसी इंचार्ज व उनकी डॉक्टर पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना की दोनों लहरों में अब तक 63 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
कोविड गाइडलाइन का करें पालन
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए हम सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का फिर से गंभीरतापूर्वक पालन करेंा सोमवार को कोरोना के 122 नए मरीज मिले हैं। इन सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। -डॉ. सुुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
लेबोरेट फार्मास्युटिकल लिमिटेड में मिले कोरोना के 11 केस, कंटेनमेंट जोन घोषित
पानीपत। कोविड-19 महामारी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र की लेबोरेट फार्मास्युटिकल लिमिटेड एरिया में 11 केस पॅजिटिव मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां आमजन के आने जाने पर मनाही होगी। कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करवाया जाएगा। स्टाफ को सुरक्षात्मक उपकरण फैस मास्क, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर, जूते दिए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने यहां बैरिकेडिंग करा दी है। एसडीएम पानीपत इस जोन के इंचार्ज होंगे।