{"_id":"62e98c00de8732250641cc62","slug":"three-children-who-were-bathing-in-a-pond-in-panipat-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: तालाब में नहा रहे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत, परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: तालाब में नहा रहे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत, परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार
Wed, 03 Aug 2022 02:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:11 AM IST
सार
सूचना मिलते ही एएसपी मौके का जायजा लेने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मृतक बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना की मांग की। पुलिस ने तीनों शवों को ग्रामीणों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हितेश और अभिषेक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के गांव गढ़ सरनाई में मंगलवार को तालाब में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। तीनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों ने पुलिस से मांग की कि वो मृतक बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। पुलिस ने तीनों शवों को ग्रामीणों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
गांव गढ़ सरनाई निवासी नाम अभिषेक (16) पुत्र रोहताश, हितेश (14) पुत्र दिलबाग व नवीन (14) पुत्र रविंद्र तीनों दोस्त थे। तीनों गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। मंगलवार दोपहर ढाई बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों दोस्त नहाने के लिए गांव के तालाब पर पहुंच गए। उस समय तालाब पर कई और बच्चे भी नहा रहे थे।
विज्ञापन
लगभग साढ़े तीन बजे तीनों दोस्त तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और गहरे पानी में चले गए। जिस कारण वह तीनों कुछ ही देर बाद तालाब में डूब गए। साथ में नहा रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो पास ही काम कर रहे मजदूरों ने तालाब में छलांग लगा दी। तीनों को आधे घंटे में ढूंढ लिया गया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन