फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three and a half lakh cheated in the name of getting a job

Panipat News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh cheated in the name of getting a job
इसराना। परढाना गांव में किराना दुकानदार ने गांव के व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित को राजनेताओं तक अपनी पहुंच होने के नाम पर झांसे में लिया और उसके बेटे को ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी पैसे ठग कर गांव से अपना मकान बेचकर परिवार समेत फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ इसराना पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में परढाना निवासी गोवर्धन ने बताया कि सुरेश कुमार की गांव में किराना की दुकान थी। उसकी सुरेश के साथ जान पहचान थी। सुरेश ने उसे बताया कि उसकी पहुंच राजनेताओं तक है। वह उसके बेटे को ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। उसने नौकरी के नाम पर उससे साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। सुरेश के झांसे में आकर उसने साढ़े तीन लाख रुपये उसे दे दिए। सुरेश ने न तो उसके बेटे की नौकरी लगवाई न ही पैसे वापस किए। उसने पैसे मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। उसने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी से इसकी शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed