फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused of snatching arrested

झपटमारी करने वाले तीनों आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three accused of snatching arrested
पानीपत। शराब ठेके पर मारपीट कर झपटमारी करने के मामले में 10 माह से फरार चल रहे तीन आरोपी प्रीतम, रिंकू और भूपेंद्र को पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी राहुल निवासी लतीफ गार्डन और प्रवीन निवासी मुखिजा कॉलोनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया कि आनंद निवासी नंद विहार कॉलोनी ने अक्तूबर 2020 में शिकायत देकर बताया था कि विराट नगर में स्थित शराब ठेके में उसकी हिस्सेदारी है। 12 अक्तूबर की देर शाम करीब 11 बजे वह ठेके पर बैठा था। इसी बीच प्रीतम सरदार दो लड़कों को लेकर आया और छूट पर शराब की बोतल मांगने लगा। उसने 50 रुपये की छूट कर दी, लेकिन प्रीतम 150 रुपये की छूट करने के लिए कही।
विज्ञापन

उसने इतनी छूट करने के लिए मना किया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और पीटते हुए ठेके से बाहर ले आया। आरोपी गल्ले से रुपये निकालकर मौके से फरार हो गया। आरोपित इसके कुछ देर बाद फिर से अपने अन्य साथियों के साथ डंडे व रॉड लेकर आया था और मारपीट की थी। रविवार को आरोपी प्रीतम को काबू करने में कामयाबी हासिल की। उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था और उसकी निशानदेही पर वारदात में संलिप्त रिंकू और भूपेंद्र निवासी मुखिजा कॉलोनी को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed