{"_id":"61afc0c9608455100c1442cc","slug":"those-who-reduce-electricity-consumption-will-get-two-lakhs-panipat-news-knl92038441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खपत कम करने वालों को मिलेंगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खपत कम करने वालों को मिलेंगे दो लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बिजली की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार दो लाख रुपये के राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को शामिल किए जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी वीना हुड्डा ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़े औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों जिनमें एक मेगावाट से अधिक लोड के उपभोक्ता को पुरस्कार राशि के तौर पर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थान जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से एक मेगावाट तक है, ऐसे उपभोक्ताओं को पुरस्कार राशि के रूप में दो लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह सरकारी भवन व कार्यालय जिनका कनेक्टिंग लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है उनको एक लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा उर्जा संरक्षण क्षेत्र में कोई नया अनुसंधान एवं विकास का उल्लेखनीय कार्य किया गया हो तो उसे भी दो लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
15 दिसंबर तक करें आवेदन
वीना हुड्डा ने बताया कि जो कोई भी व्यक्ति, संस्थान या औद्योगिक इकाई इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते है तो वह सभी अपने नामांकन भरकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, पानीपत के कार्यालय में कमरा नंबर 220 में 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरेड़ाडॉटजीओवीडॉटईन पर या किसी भी कार्य दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।