फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Those who committed feticide will not be spared: Sarwan

भ्रूणहत्या करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : सारवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Those who committed feticide will not be spared: Sarwan
लघु सचिवालय में बैठक के दौरान सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी श? - फोटो : Panipat
पानीपत। भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सोमवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक के दौरान समीक्षा की गई। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग का काम सराहनीय मिला। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि भ्रूण हत्या करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में करनाल सांसद संजय भाटिया ने कहा कि बच्चियों के जन्म पर गांवों व शहरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाए। बालिकाओं को बचाने के लिए विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज किया था। उनके इस अभियान के कारण ही प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सबको बेटियों को बेटों के बराबर हक देना चाहिए। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में बेटियों का विशेष ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में नाम रौशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि भविष्य में पीएनडीटी एक्ट की पालना करवाने के लिए और अधिक छापे मारे जाएंगे। जनवरी से अब तक दो अभियान किए गए हैं और सात छापेमारी अभियान एमपी किट के किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आगामी माह में उन गांवों को केंद्रित किया जाएगा जहां पर लिंगानुपात कम है। उन गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर विधायक प्रमोद विज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed