{"_id":"615dfeda8ebc3e0ec62a4270","slug":"thieves-fled-after-stealing-car-and-bike-from-the-hospital-panipat-news-knl85685123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से गाड़ी और रास्ते से बाइक चोरी कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से गाड़ी और रास्ते से बाइक चोरी कर भागे चोर
विज्ञापन
जिले में वाहन चोरी की वारदात नहीं थम रहीं। कभी अस्पताल तो कभी शिवाजी स्टेडियम में खेलने आए खिलाड़ियों के वाहनों को निशाना बना रहे है। मंगलवार को पार्क अस्पताल के बाहर पार्किंग से सेंट्रो कार और जीटी रोड से एक बाइक चोरी हो गई। शिकायतों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-1 : एकता बिहार कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी माता को दवाई दिलाने के लिए पार्क अस्पताल गए थे। उन्होंने गाड़ी को पार्क अस्पताल में खड़ा किया था। वह दवाई दिलाकर बाहर आए तो उसकी कार नहीं मिली। कार में उसका ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम एक्सिस बैंक और गाड़ी की आरसी थी, जो भी गाड़ी के साथ चोरी हो गई।
केस-2 : गांव सिवाह निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसने फ्लौरा चौक पर शराब पी और उसके बाद वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया। उसने बाइक को पीर बाबा के सामने खड़ा किया और वह तेल लेने के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो उसे बाइक नहीं मिली। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।