फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves entered the ladder on the pretext of fixing the cable

केबल ठीक करने के बहाने से सीढ़ी से घुसे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the ladder on the pretext of fixing the cable
पानीपत। देशराज कॉलोनी में केबल ठीक करने के बहाने से सीढ़ी से घुसे चोर मकान का ताला तोड़कर जेवर और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह भाइयों के साथ मायके चली गई थी। इससे पहले मकान में ताला लगाकर चाभियां उसे दे गई। जब वह घर पहुंचा तो चोरी हुई मिली। पड़ोसियों ने अनुसार, दोनों युवक केबल ठीक करने के बहाने छत पर चढ़े थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी सुरेश चंद ने बताया कि वह सेक्टर 12 स्थित एसडी विद्या मंदिर स्कूल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पत्नी की तबीयत खराब थी। वीरवार को दिल्ली से आए उसके भाई उसे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ले गए। इससे पहले वह उसे मकान की चाभी दे गई थी। शाम सवा छह बजे वह घर पहुंचा तो दो कमरों में से एक का दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली। चेक करने पता चला कि एक तोले की सोने की चेन, चार तोले की पाजेब और करीब 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

सुरेश चंद ने बताया कि पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि दो युवक आए थे और सीढ़ी मांग रहे थे। दोनों ने खुद को केबल ठीक करने वाले कर्मचारी बताया था। कुछ देर बाद आसपास चल रहे किसी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार की सीढ़ी साथ लेकर आए और छत पर चढ़ गए थे। एक युवक छत पर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरे युवक ने अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया। सुरेश ने बताया कि आरोपियों ने दूसरे कमरे का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल हो गया। घर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। मकान के पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक आरोपी कैद हुआ है। आरोपी युवक सफेद शर्ट पहने हुए है। उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तरा कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed