फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves entered by breaking the shutter of PNB, sabotage

पीएनबी का शटर तोड़कर घुसे चोर, तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered by breaking the shutter of PNB, sabotage
पानीपत। गांव सिवाह स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर चोरों ने किया एटीएम मशीन में चोरी का प्रयास, दी? - फोटो : Panipat
पानीपत। बैंकों को लगातार निशाना बना रहे चोर इस बार भी असफल साबित हुए। अबकी चोरों ने गांव सिवाह स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो मार्च की रात धावा बोला था। तीन मार्च को ब्रांच मैनेजर के बैंक पहुंचने पर वारदात का पता चला। पुलिस को वहां पर सीसीटीवी कैमरों के साथ एटीएम में तोड़फोड़ मिली। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

रोहतक की रामबक्श कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह गांव सिवाह स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। दो मार्च को वह ड्यूटी खत्म कर अपने स्टाफ सहित बैंक बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब ऑफिस पहुंचा तो एटीएम से तोड़फोड़ मिली। मैनेजर ने बताया कि चोर पीछे से दीवार कूदकर बैंक में पीछे लगे शटर को तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद बैंक के अंदर से एटीएम की दीवार में सेंध लगाकर बूथ में पहुंचे। वहां पर बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े। फिर एटीएम को काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर वे मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम डॉयल 112 पर सूचना दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों में किए गए चोरी के प्रयास
04 नंवबर 2021 : जीडी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की दीवार में छेद कर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ने का प्रयास किया था।
10 नवंबर 2021 : जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को ही फिर निशाना बनाया गया। इस बार एटीएम तोड़ने का प्रयास असफल रहा।
05 दिसंबर 2021 : इंडसइंड बैंक के एटीएम को गैस कटर से चोरों ने काटा लेकिन रुपये निकालने का प्रयास फिर असफल ही रहा।
26 जनवरी 2022 : जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। डीवीआर ले गए थे चोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed