फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves claimed to have been identified, but no arrests even after 15 days

Panipat News: चोरों की पहचान का दावा, 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves claimed to have been identified, but no arrests even after 15 days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-12 में कारोबारी के घर में घुसकर सवा करोड़ रुपये की चोरी के मामले में 15 दिन का समय बीत गया है लेकिन अभी तक पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान होने का भी दावा किया था। इसके बावजूद पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई जिससे कारोबारी भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं और चोरों का पता बताने वालों को 20 लाख का इनाम देने की घोषणा कर चुके हैं।
सेक्टर-12 निवासी गौरव कटारिया के घर में 20 सितंबर को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मकान से करीब 20 लाख रुपये की नकदी और एक किलो सोने के गहने ले गए थे। चादंनी बाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की थी। तीन टीमों का गठन कर चोरों की तलाश में लगाया गया था।
विज्ञापन

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान होने का दावा किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि चोरों की पहचान हो चुकी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन, अभी तक पुलिस न तो चोरों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी पर कोई ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए अलग से टीमों को गठन किया गया है।
उधर, पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही कर रही है। कारोबारी गौरव कटारिया का कहना है कि पुलिस शुरू से ही इस प्रकरण में लापरवाही कर रही है। वह बार-बार अधिकारियों से बात करते हैं। अभी तक उन्हें मात्र आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed