फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves came by car at night, stole Creta

रात में कार से आए चोर, चुरा ले गए क्रेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves came by car at night, stole Creta
पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार को चोरी करने गाड़ी में आए चोर, कार के अंदर जाते ह - फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर 13-17 निवासी दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान की क्रेटा कार कार से ही आए चोर चुरा ले गए। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। प्रधान ने बताया कि आरोपियों ने लैपटॉप के जरिए सेंट्रल लॉक को हैक कर तोड़ा और वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन

सेक्टर-13-17 निवासी दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह अपनी क्रेटा गाड़ी में फैक्टरी से घर आए। कार मकान के सामने खड़ी की थी लेकिन सुबह नहीं मिली। मकान में लगे सीसीटीवी चेक किए तो चोरी की वारदात फुटेज में कैद मिली। चार आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने लैपटॉप के जरिए गाड़ी का सेंट्रल लॉक खोला। एक चोर अपनी से उतरकर उनकी कार में बैठा और चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर -18 निवासी तिलक राज ने बताया कि उसने अपनी आई-20 गाड़ी को मकान के सामने पार्क किया था। सुबह साढ़े सात बजे गाड़ी नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed